EMI/FINANCE पर मोबाइल क्यों,कैसे तथा किस कंपनी का लें ?
EMI क्या है -
Equated Monthly installment (समान मासिक किस्त) यह एक ऐसा विकल्प है जिसके द्वारा 'यदि आपके पास वर्तमान स्थिति में किसी मोबाइल फोन को खरीदने के लिए पूरा राशि नहीं है, तो आप एक आसान कर/किस्त पर ले सकते हैं। जहां आपकी मासिक देय एक निर्धारित राशि रहती है।' इस प्रकार आप अपनी खरीदारी कर सकते है और उसका भुगतान धीरे-धीरे कुछ महीनों में कर सकते हैं।
EMI पर मोबाइल क्यों ले -
- दोस्तों यदि आप मोबाइल लेना चाहते है और आपके पास पर्याप्त रुपए नही हैं। और आपको मोबाइल फोन लेना ही है। तो EMI आपके लिए एक अच्छा साधन है। जिसके जरिए आप मोबाइल ले सकते हैं।
- EMI पर मोबाइल लेने से आपको पूरा रुपया एक बार में ही नही चुकाना पड़ता, धीरे धीरे चुकाने का एक अच्छा अवसर मिल जाता है।
- यदि आप जॉब कर रहे हैं या कोई और काम करते हैं, तो EMI पर मोबाइल फोन खरीद के उसका भुगतान धीरे-धीरे कुछ महीनों में चुका सकते है। जिससे आपके दैनिक जीवन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है।
- EMI पर मोबाइल लेने पर आपको हर महीने एक निर्धारित तथा उचित राशि ही देय होती है।
EMI पर मोबाइल कैसे ले
EMI पर मोबाइल लेने के दो तरीके होते हैं
1 ऑफलाइन
2 ऑनलाइन
1 ऑफलाइन
दोस्तों ऑफलाइन EMI पर मोबाइल लेने के लिए आपको किसी दुकान या फाइनेंस कंपनी के पास अपने कुछ दस्तावेज (Documents) ले कर जाना है, जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और अपनी एक फोटो जिसके द्वारा फाइनेंस बैंक द्वारा आपको एक निश्चित किस्त पर मोबाइल मिल जायेगा।
2 ऑनलाइन
जैसा कि दोस्तों आपको मालूम है आज के समय में ऑनलाइन सब कुछ कितना आसान हो गया है। तो इसी प्रकार EMI पर मोबाइल लेना भी आसान हो गया है।
ऑनलाइन EMI पर मोबाइल लेने के लिए आपको बहुत सारे ऐप मिल जायेंगे जैसे की एमेजॉन, फ्लिपकार्ड आदि पर जा कर आप ऑनलाइन EMI पर मोबाइल ले सकते हैं।
या फिर आप किसी नजदीकी दुकानदार के पास जा कर मोबाइल की पूरी जानकारी ले कर मोबाइल फाइनेंस करा सकते हैं।
EMI पर किस कंपनी का मोबाइल लें
दोस्तों EMI पर आप किसी भी कंपनी का मोबाइल ले सकते हैं।
लेकिन आपको जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप Oppo, Vivo, Realme, या किसी भी कंपनी का मोबाइल लेते हैं तो आपको एक निश्चित ब्याज देय होता है तथा आपको कुछ राशि फाइल चार्ज (File Charge) के नाम पर देनी होती है।
दोस्तों आशा करता हूं की आपको हमारा तथ्य अच्छा लगा होगा।
यदि किसी भी प्रकार का कोई भी सवाल है तो आप हमारे Instagram पर मैसेज कर सकते हैं।

0 Comments